मरणोपरांत शरीर और नेत्रदान कर अमर हो गई निरानी देवी इन्सां

Published On

शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने दी अंतिम विदाई

पानीपत/काबड़ी । (सच कहूँ/सन्नी कथूरिया) पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाई गई अमर सेवा मुहिम के तहत ब्लॉक काबड़ी के विकास नगर रहने वाली 66 वर्षीय निरानी देवी इन्सां को मरणोपरांत शरीरदानी होने का गौरव प्राप्त हुआ। परिजनों ने उनकी मृत देह को अल फराह स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर धौज फरीदाबाद रिसर्च के लिए दान किया है। इसके साथ ही निरानी देवी इन्सां के नेत्र भी दान किये गए। जो दो अंधेरी जिन्दगियों को रोशन करने का काम करेंगे। शरीरदानी माता की बेटी पुष्पा इन्सां ने बताया कि उनकी माता ने सन् 1988 में डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही शाह सतनाम सिंह जी महाराज से नाम की अनमोल दान प्राप्त की थी। तभी से वह सेवा कार्य में जुटे रहे और दिन-रात दूसरों की मद्द करने के लिए तैयार रहे। उन्होंने अपना पूरा परिवार पर मानवता भलाई कार्यों में लगाए रखा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts