27 को होने वाली सीएम की रैली को लेकर किया मंथन
Published On
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
फरीदाबाद (सच कहूँ/राजेन्द्र दहिया)। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा है कि यदि पहले की सरकारों में विकास कार्य होते तो आज विकास करवाने की जरूरत नहीं पड़ती। वे वीरवार को अपने कार्यालय पर आगामी 27 मार्च को फरीदाबाद में होने वाली मुख्यमंत्री की रैली (CM’s Rally) को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
इस मौके पर (CM’s Rally) उन्होंने कहा कि फरीदाबाद सहित पूरे हरियाणा का लगातार चहुमुखी विकास करा रहे हैं, चाहे वह आरएमसी सड़कों की बात हो या फिर फ्लाईओवर्स की बात हो। लेकिन यही बात कांग्रेसियों को हजम नहीं हो रही है। कांग्रेसियों का जिस तरीके से पंजाब और अन्य राज्यों में सफाया हुआ है, वैसे ही पूरा भारत कांग्रेस मुक्त हो जाएगा।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।