हरियाणा में होगा मंत्रिमंडल विस्तार!

Published On

डिप्टी सीएम ने जजपा विधायक का नाम सीएम को सौंपा

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच भाजपा की सहयोगी जननायक जनता पार्टी ने अपनी ओर से मंत्री बनाने के लिए एक विधायक का नाम मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सौंप दिया है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला चाहते हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार जल्द हो और विभिन्न बोर्ड एवं निगमों के चेयरमैन भी उसके साथ ही बनाए जाएं। दुष्यंत ने इस बात को स्वीकार किया कि समुचित वार्डबंदी के अभाव में इस बार पंचायत चुनाव में देरी हो सकती है।

चंडीगढ़ स्थित अपने निवास पर मीडिया कर्मियों से बातचीत में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हम मंत्रिमंडल विस्तार के लिए तैयार हैं। इसे होना भी चाहिए, लेकिन कब होगा, यह भाजपा को तय करना है। हमारी तरफ से जिस विधायक को मंत्री बनाया जाना है, उसका नाम दिया जा चुका है। हम तो यह भी चाहते हैं कि सरकार को बोर्ड एवं निगमों के चेयरमैन भी मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही बना देने चाहिए। इसके लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जाएगा। प्रदेश में ऐलनाबाद व कालका उपचुनाव से जुड़े सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव जुलाई-अगस्त में संभावित हैं। इन चुनाव को भाजपा व जजपा मिलकर लड़ेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts