Property ID: प्रोपर्टी आईडी की समस्याओं को लेकर कैंप का आयोजन

Published On

Property ID: भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। प्रॉपर्टी आईडी की समस्याओं से जूझ रहे वार्ड नंबर-8 के नागरिकों के लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष हर्ष डुडेजा व पार्षद सुमिता डुडेजा ने नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ कैंप का आयोजान किया। कैंप में कॉलोनीवासियों ने प्रॉपर्टी से संबंधित समस्याओं को ठीक करवाया। इस मौके पर कॉलोनी के लगभग 150 लोगो ने अपनी प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित समस्याएं रखी। जिसमें अधिकतर का मौके पर ही निवारण किया गया।

इस अवसर पर हर्ष डुडेजा ने कहा कि सरकार चाहती है कि लोगो को प्रॉपर्टी से संबंधित कोई समस्या ना आए। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस स्कीम को शुरू किया था। उन्होंने बताया कि इस काम में कुछ खामिया रह गई थी, जिसे धीरे-धीरे ठीक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार स्वय लोगो के बीच जा कर कैम्प लगवा रही है, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालय में चक्कर ना काटने पड़े। Bhiwani News

Voter ID Card: पहचान पत्र, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन और डाउनलोड!

About The Author

Related Posts