हांसी में कैंटर और कार की टक्कर, 2 लोगों की मौत

Published On

बाईपास पर बरवाला पुल के पास हुआ भीषण हादसा | Hansi News

  • गलत साइड से आ रही थी ब्रेजा गाड़ी | Hansi News

हांसी (सच कहूँ न्यूज)। हिसार जिले के हांसी में रविवार सुबह छह बजे बाइपास पर कैंटर और कार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं कैंटर के चालक और हेल्पर सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हिसार रेफर किया गया। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। Hansi News

जानकारी के अनुसार बाइपास पर बरवाला पुल के ऊपर राजस्थान नंबर की ब्रेजा कार की सामने से आ रहे कैंटर से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि कार गलत साइड से आ रही थी। जबकि कैंटर हिसार जा रहा था। गलत साइड से आ रही कार ने कोई इंडिकेटर भी नहीं दिया। टक्कर से बचने के लिए कैंटर चालक ने काफी प्रयास किया, लेकिन वह बचाव नहीं कर पाया। कैंटर दिल्ली से भादरा भैंस लेने के लिए जा रहा था। कैंटर में याकूब, आमीन और एक अन्य भी साथ था। कैंटर में सवार चारों लोग घायल है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुँच जांच शुरू कर दी। Hansi News

यह भी पढ़ें:– फाजिल्का रोड़ पर बेसहारा सांडों का आतंक, ढाबे पर की तोड़फोड़

About The Author

Related Posts