हिसार में कार लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Published On

हिसार (सच कहूँ/मुकेश)। Hisar News: हिसार पुलिस ने कार लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना आजाद नगर पुलिस के अनुसार डोभी निवासी प्रमोद कुमार ने 30 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह रात करीब 10:05 बजे हिसार से अपने गांव डोभी जा रहा था। जैसे ही वह आर्यनगर के पाटन मोड़ पर पहुंचा, बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी टाटा पंच कार के आगे बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड से कार के शीशे पर हमला करने की कोशिश की और उसे जबरन कार से उतारकर मोबाइल फोन, पर्स और कार लूट ली। Hisar News

पर्स में एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड सहित दो से तीन हजार रुपये नकद थे। आरोपी कार लेकर बालसमंद की ओर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना आजाद नगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने इस वारदात में शामिल तीन आरोपियो तिलक नगर हिसार निवासी आदित्य, मिजार्पुर निवासी राजकुमार तथा चौथा मिल हिसार निवासी दीपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा लूटी गई कार व अन्य सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। Hisar News

यह भी पढ़ें:– विकास भवन में 22 को लगेगा वृहद विधिक साक्षरता व सेवा मेगा कैम्प

About The Author

Related Posts