सीडीएलयू ने जारी किया 10 कक्षाओं का परीक्षा परिणाम

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। चौ. देवी लाल विश्वविद्यालय सरसा द्वारा शनिवार को 10 पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम जारी किए। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजकुमार सलार ने बताया कि बीकॉम के पांचवें सेमेस्टर, बीपीएड के तृतीय व चतुर्थ सेमेस्टर तथा डीपीएड के तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। प्रो. सलार ने बताया कि बीए जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन के पांचवें सेमेस्टर, बीसीए के पांचवें सेमेस्टर तथा एमसीए के पांचवें सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम जारी किए हैं। इसके अतिरिक्त एमएससी बोटनी के तृतीय सेमेस्टर व एमएससी फूड साइंस के तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम भी विश्वविद्यालय द्वारा जारी किया गया है।

यह सभी परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। बीएससी (नॉन मैडिकल) कापरीक्षा परिणाम पहले ही जारी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य को लेकर संवेदनशील है और सभी कक्षाओं का परीक्षा परिणाम जल्द से जल्द जारी करने का अपने स्तर पर पूरा प्रयास करता है व बाकी परीक्षाओं का परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े:- यह भी पढ़ें:- लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से खोला सिलाई सेंटर

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts