12वीं बोर्ड परीक्षा में मेधावी विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मनाया जश्न

ग्राम पंचायत गिंदड़ा ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Manmohan Picture
Published On

खारियां (सच कहूँ ब्यूरो)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गिंदड़ां में शनिवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गांव के सरपंच जसवंत घोड़ेला ने शिरकत की। विद्यालय की छात्रा मीनू रानी और मुस्कान ने 91.4 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। Sirsa News

वहीं सुमित सिंह ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा अनीता देवी ने 81 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जसवंत घोड़ेला ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्ति के बौद्धिक विकास का आधार है और यही उसे ज्ञानवान बनाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में भी इसी तरह मेहनत कर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्राचार्य रामचंद्र ने ग्राम पंचायत और अभिभावकों का सहयोग के लिए आभार जताते हुए भविष्य में शिक्षा स्तर और बोर्ड परीक्षा परिणाम को और बेहतर बनाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर एसएमसी प्रधान इंदर सेन, अभिभावक, गांव के गणमान्य लोग एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। Sirsa News

About The Author

Related Posts