कागदाना के बच्चों का राष्ट्रीय ओलंपियाड 2024 में हुआ सिलेक्शन

Published On

संस्कार योग केंद्र के बच्चों की राज्य स्तरीय ओलंपियाड में रहा बहुत ही शानदार प्रदर्शन| Sirsa News

सिरसा (सच कहूँ/भगत सिंह)। Kagdana News: शहीद भगत सिंह स्टेडियम सिरसा में हुआ राज्य स्तरीय योगा ओलिंपियाड खेल। जिसमें संस्कार योग केंद्र ट्रस्ट कागदाना के दो बच्चों कक्षा 9 से 12 लड़कियों‌ में पूजा /पुत्री श्री सुरेश कुमार। कक्षा 9 से 12 लड़कों में मनीष/ पुत्र श्री राम सिंह दोनों बच्चों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को क्वालीफाई करके 18 से 20 जून को म्यसुरु (कर्नाटक)में होने वाले राष्ट्रीय ओलंपियाड 2024 प्रतियोगिता के लिए हुआ सिलेक्शन।ये बच्चे गांव के अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते हैं। Sirsa News

पूजा राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कागदाना व मनीष राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कागदानादिनांक 27/05/2024 को हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में संस्कार योग केंद्र कागदाना के बच्चे पूजा पुत्री श्री सुरेश कुमार व मनीष पुत्र श्री राम सिंह पूरे सिरसा जिला में दो ही बच्चों का हुआ सलेक्शन हरियाणा की टीम के लिए चयनित हुए हैं।संस्कार योग केंद्र ट्रस्ट के संस्थापक हरजी राम योगी ने दोनो बच्चों का राष्ट्रीय स्तर पर सिलेक्शन होने पर बधाई दी।

उन्होंने कहा की हमारे यह दोनों बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर मेडल लेकर के आएंगे। हरजी राम योगी ने कहा की सभी स्कूलों के बच्चों को इनको देखकर के सीखना चाहिए और अपने-अपने फील्ड के अंदर नियमित मेहनत करनी चाहिए और अपने स्कूल,गांव जिला,राज्य का नाम रोशन करना चाहिए और हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए। Sirsa News

About The Author

Related Posts