कांग्रेस के झूठे वादों बनाम सच्चे विकास का चुनाव: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Published On

सीएम ने जेपी के बयान पर दी प्रतिक्रिया, कहा कि कांग्रेस का डीएनए ही खराब है

पूंडरी/कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने कहा कि यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। यह चुनाव हरियाणा का इतिहास लिखने वाला है, यह झूठे वादों और सच्चे विकास का चुनाव है। उन्होंने कहा कि जनता को झूठे वादे करने वालों से सावधान रहना जरूरी है। ये मुख्यमंत्री नायब सैनी पुण्डरी में भाजपा प्रत्याशी सतपाल जाम्बा के समर्थन में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में बोल रहे थे। Kaithal News

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने झूठे वादे करके तीन राज्यों में सरकार बनाई, अब वहां की जनता भुगत रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता 10 साल के शासन का हिसाब मांगते फिर रहे हैं, लेकिन जब उनसे सवाल पूछे जाते हैं, तो उनके पास कोई जवाब नहीं होता। मुख्यमंत्री ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर सीधा हमला करते हुए कहा, मैंने हुड्डा से पूछा कि आपके 10 साल के कार्यकाल में कितने किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदी गई? किसानों को 2-2 रुपये के चेक क्यों दिऐ जाते थे, कांग्रेस के शासन में किसानों पर गोलियां क्यों चलाई गई। ऐसे बहुत से सवाल हैं, जिनका जवाब आज तक कांग्रेस नहीं दे पाई।

पूंडरी में बहुमत से खिलेगा कमल | Kaithal News

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि पूंडरी से कमल का फूल बड़े बहुमत से खिलेगा। उन्होंने कहा, मैं आपके बीच आशीर्वाद लेने आया हूं और आपको विश्वास दिलाता हूं कि पूंडरी का विकास हमारी प्राथमिकता होगी। हम दिन-रात काम करेंगे ताकि पूंडरी विकास की नई ऊंचाइयों को छू सके।

जनसभा में पूंडरी विधानसभा प्रत्याशी सतपाल जाम्बा, कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल, जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, जिला महामंत्री सुरेश संध, कर्मवीर कॉल आदि उपस्थित रहे।

प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाना मेरा लक्ष्य: सतपाल जाम्बा

भाजपा प्रत्याशी सतपाल जाम्बा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत मिशन सदैव मेरे लिए प्रेरणादायी रहा है। मेरा गांव, मेरा शहर स्वच्छ हो इसी संकल्प के साथ मैने काम किया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के मिशन को आगे बढ़ाना ही मेरा लक्ष्य है। Kaithal News

कांग्रेस ने झूठे वादों से कई राज्यों में हड़पी सत्ता Kaithal News

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक, हिमाचल, और तेलंगाना में कांग्रेस झूठे वादे किए, लेकिन आज तक कोई भी वादा पूरा नहीं किया। कांग्रेस का काम ही झूठ बोलना और जनता का शोषण करना है। कश्मीर मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा, जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में धारा 370 को फिर से लागू करने की बात कही है और कांग्रेस ने उसका समर्थन किया है। ऐसे लोग जो देश को कमजोर करना चाहते हैं, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने का समय आ गया है।

यह भी पढ़ें:– पुलिस ने बरामद की 2.19 लाख की नकदी

About The Author

Related Posts