Roadways Bus Accident: पंजाब और हरियाणा रोड़वेज बसों की टक्कर

Published On

जुलाना (सच कहूँ न्यूज)। Julana News: किलाजफरगढ़ गांव के पास पंजाब और हरियाणा रोड़वेज बसों की टक्कर हो गई। गनीमत रही कि सवारियां बच गई। दोनों बसों में कोई भी सवारी घायल नही हुई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। शनिवार दोपहर के समय पंजाब रोड़वेज की बस संगरूर से दिल्ली की और जा रही थी। जब वह किलाजफरगढ़ गांव के पास पहुंची तो आगे चल रही हरियाणा रोड़वेज की बस से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से हरियाणा रोड़वेज बस के पीछे के शीशे टूट गए और पंजाब रोड़वेज की बस भी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। गनिमत रही कि सवारियां बच गई। कोई भी सवारी घायल नही हो पाई। Jind News

सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। हरियाणा और पंजाब रोड़वेज की बसें दोनों रोहतक की ओर जा रही थी। जैसे ही दोनों बसें किलाजफरगढ़ गांव के पास पहुंची तो हरियाणा रोड़वेज बस जोकि नरवाना से गुरुग्राम की ओर जा रही थी। बस चालक ने अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में ब्रेक लगा दिए और पीछे चल रही पंजाब रोड़वेज की बस ने आगे चल रही बस को टक्कर मार दी। Jind News

यह भी पढ़ें:– WhatsApp Obscene Video Call Case: सांसद के पास अश्लील वीडियो कॉल करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

About The Author

Related Posts