दादरी लोहारू रोड़ पर अवैध कॉलोनी से तोड़ा निर्माण कार्य

Published On

भिवानी/चरखी दादरी (सच कहूँ न्यूज़)। Charkhi Dadri News: चरखी दादरी के उपायुक्त डा. मुनीश नागपाल के निदेर्शानुसार जिला नगर योजनाकार विभाग ने दादरी शहरी के नियंत्रित क्षेत्र दादरी लोहारू रोड़ पर बन रही एक अवैध कॉलोनी के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग द्वारा जेसीबी से निर्माण कार्य को तोड़ा गया। जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट अविनाश यादव की मौजूदगी में पुलिस टीम के साथ दादरी लोहारू रोड़ पर अवैध कॉलोनी में किए गए निर्माण को हटाया। इस दौरान कॉलोनी में 15 डीपीसी व एक कच्चा रोड़ को जेसीबी मशीन से तोड़ा गया।

जिला नगर योजनाकार नैन ने लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में प्रॉपर्टी डीलिंग करना, प्लॉट खरीदना या बेचना नियमों के विरुद्ध है। साथ ही नियमित एवं अनुमोदित सडकों की हरित पट्टी में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण कार्य न करने की भी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अवैध कॉलोनियों और निर्माण के खिलाफ इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की प्रॉपर्टी खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें। Charkhi Dadri News

यह भी पढ़ें:– बस ड्राइवर व पुलिस कर्मी के बीच हुआ विवाद, रोडवेज कर्मचारियों ने किया चक्का जाम

About The Author

Related Posts