हिसार में फिर लौटा कोरोना, मिले दो पॉजिटिव मामले

Published On

हिसार (सच कहूँ न्यूज)। देश की राजधानी दिल्ली व साथ लगते हरियाणा के जिलों में कोरोना (Corona) के नए पॉजिटिव केस मिलने का प्रभाव स्थानीय स्तर पर भी देखने को मिला है। अब हिसार में कोरोना के मामले फिर सामने आने लगे है। यदि समय रहते सावधानी नहीं बरती गई तो पॉजिटिव मामलों की बढ़ोतरी में देरी नहीं लगेगी। डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 2 नए मामले सामने आए हैं।

इसी के तहत जिले में एक्टिव केसों की संख्या 2 तथा रिकवरी रेट 98.10 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिले में 9 लाख 19 हजार 564 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 62 हजार 51 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 60 हजार 870 लोग कोरोना (Corona) से रिकवर हो चुके हैं। कोविड-19 की पहली लहर में 327, दूसरी लहर में 814 तथा तीसरी लहर में 38 संक्रमित मरीजों की मृत्यु हुई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts