सरसा में कोरोना ने लगाया दोहरा शतक

Published On

मिले 202 नए संक्रमित, 93 लोग हुए स्वस्थ होकर लौटे घर

  • कोरोना से 75 वर्षीय महिला की हुई मौत
  • जिले में अब भी है 932 एक्टिव केस, 526 होम आइसोलेट तो 81 कोविड अस्पताल में दाखिल

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में कोरोना ने दोहरा शतक लगा दिया है। शुक्रवार को 202 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। ऐसे में पॉजिटिव केसों की संख्या 9747 पहुंच चुकी है। कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने चिंता बढ़ दी है। 72 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 932 हो गई है। जिनमें से 526 होम आइसोलेट है। जबकि 81 कोविड अस्पताल में दाखिल है।

साथ में कोरोना का रिकवरी रेट घटकर 89.14 प्रतिशत पर पहुंच गया है। साथ में शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण से 126वीं मौत हो गई। अपै्रल महीने में यह संक्रमण से 9वीं मौत हैं। जिलाभर में अब तक 2 लाख 83 हजार 569 लोगों के कोरोना सैंपल लिये गए हैं। 9747 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमें से अब तक 8689 लोग स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। जबकि 1156 लोगों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। अभी जिला में 932 एक्टिव केस हैं।

 एक और महिला के जीवन को लील लिया कोरोना ने

डिप्टी सीएमओ डॉ. वीरेश भूषण ने बताया कि जिला में शुक्रवार गांव सुल्तानपुरिया निवासी 75 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला सांस के रोग से पीड़ित थी। परिजनों ने उसे सरसा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटीव आई थी। जिसकी शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। कोरोना संक्रमण से यह जिला में 126वीं वीं मौत हैं।

हुड्डा सेक्टर 20 में फिर मिले 13 पॉजिटिव

जिला में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 202 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें सरसा शहर से 91, डबवाली से 11, ऐलनाबाद से 27, कालांवाली से 18, ओढां से नौ, नाथूसरी चौपटा से 14, माधोसिंघाना से आठ, रानियां से छह, चौटाला से 16 व बडागुढ़ा से दो केस शामिल है। सरसा में सबसे ज्यादा 91 कोरोना संक्रमित मिले है। इनमें शहर के हुड्डा सेक्टर 20 में 13, प्रीत नगर व सी ब्लॉक में 7-7 केस मिले है। बेगू रोड पर 4, गुरुनानक नगर में 3, पोस्ट आॅफिस गीता भवन सरसा में दो कोरोना संक्रमित पाये गए हैं। इसके अलावा सीडीएलयू, जिला जेल, सिविल हॉस्पिटल कैंपस में भी कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।

जिला में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे है। साथ में कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। इससे लोगों को सबक लेकर कोविड-19 के नियमों की पालना करनी चाहिए। 45 साल के ऊपर के सभी नागरिकों को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts