पानी की लाइन लीक होने से घरों आई दरारें

Published On

तोड़कर फिर से बनाने के लिए मजबूर हुए लोग

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। गुड़गांव गांव में पानी की लाइन लीक होने के कारण क्षेत्र के कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। दो-दो मंजिल तक बने घरों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई। इन घरों में रहने वाले लोगों को जान की सलामती के लिए घरों को खाली करना पड़ा। करीब 25-30 साल पुरानी लाइन लीकेज को लेकर लोगों ने मांग की है कि उन्हें मुआवजा दिया जाए।

cracks in houses sachkahoon

गुडगांव गांव निवासी बीपीएल परिवार की बिजेन्द्र पुत्र नंदकिशोर एवं कैलाशो देवी, पवित्रा देवी पत्नी कृष्ण चंद, पिंकी पत्नी देवेंद्र आदि के घरों को यहां पानी की लाइन लीक होने से नुकसान पहुंचा है। घरों की दीवारें में तो दरारें आई ही हैं, साथ ही दीवारों और फर्श के बीच में भी कई ईंच का गैप बन गया। जिससे घरों के गिरने जैसी स्थिति हो गई। इससे पहले कि और अधिक नुकसान होता, लोगों ने अपने घरों का सामान निकालकर सुरक्षित रखा। इन तीनों मकानों को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा है। ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर का पूरा मकान फट गया है। दीवारें दूसरी तरफ झुक गई। फर्श फट गया।

इसी तरह छतों का भी बुरा हाल हो गया। लकड़ी की कड़ियों पर पत्थर लगाए गए थे। उनमें भी अधिक गैप बन गया। गार्डर-पत्थर की छतों को भी नुकसान पहुंचा है। इन मकानों के फटने से दूसरे मकानों के बीच में बहुत अधिक गैप हो गया। इस कारण दूसरों को भी नुकसान पहुंचा है। लोगों के पूरे के पूरे मकान फट गये हैं। लाखों का नुकसान इन घरों में हुआ है। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद लोग अब कर्ज आदि लेकर अपने इन घरों को तोड़कर नये बनाने को मजबूर हैं। उन्होंने मांग की है कि उनके घरों में हुए नुकसान की भरपाई नगर निगम, सरकार करे।

घरों की पुरानी लाइन के कारण हुआ नुकसान: पार्षद

इस बारे में पार्षद दिनेश सैनी ने कहा कि यह नुकसान पानी की मेन लाइन से नहीं हुआ है, बल्कि घरों की पुरानी लाइनों के खराब होने की वजह से हुआ है। जब कनेक्शन चेक किए गए तो वे टूटे ही पड़े थे। पानी घरों के अंदर ही जा रहा था और घरों को नुकसान पहुंच गया। उन्होंने कहा कि वहां पर एक सबमर्सिबल है, जो करीब 400 फुट गहरा है। कुछ लोग उसे निकालने की मांग कर रहे हैं। जबकि उससे घरों में दरार आने का कोई कनेक्शन नहीं है। वहां पर एक नाली है, जिसमें लोग कूड़ा डालते हैं। पानी भरा रहता है। नाली का पानी भी घरों के नीचे-नीचे जा रहा है। यह भी घरों में दरार आने का कारण है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts