डबवाली पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 500 लोगों के काटे चालान

Published On

डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस डबवाली लगातार सख्ती बरत रही है। बीते सप्ताह ट्रैफिक प्रभारी बिजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ओवरस्पीड, ड्रंकन ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग, बिना नंबर प्लेट व बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान ट्रिपल राइडिंग के 35, बिना नंबर प्लेट 25, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट 168 और ओवरस्पीड के 105 चालान किए गए। Sirsa News

वहीं शराब पीकर वाहन चलाने पर 4, लेन चेंज ड्राइविंग के 51 और गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 42 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा भारतमाला रोड व राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात बाधित करने वाले 132 भारी वाहनों को भी रडार पर लिया गया। बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखा बजाने वालों पर कार्रवाई करते हुए 4 मोटरसाइकिलों के साइलेंसर उतरवाए गए। अनऑथराइज्ड लाइट का प्रयोग करने वाले 30 वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई। स्कूल बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बसों की भी चेकिंग की गई।

इस दौरान फिटनेस, बीमा, लाइसेंस व फर्स्ट एड बॉक्स की जांच की गई और अनियमितता मिलने पर 4 बसों के चालान किए गए। ट्रैफिक प्रभारी बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाना है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। Sirsa News

About The Author

Related Posts