Cancer: कैंसर मरीजों को बड़ी राहत

Published On

भिवानी के नागरिक अस्पताल में डे केयर सेंटर शुरू

  • अस्पताल के वार्ड नंबर 10 को बनाया गया डे केयर सेंटर

भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Day Care Center: भिवानी जिले के कैंसर मरीजों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा की शुरूआत की गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्चुअल माध्यम से जिला नागरिक अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए स्थापित डे केयर सेंटर का उद्घाटन किया है।

भिवानी के चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में शुरू किए गए इस डे केयर सेंटर से अब जिले के मरीजों को कीमोथेरेपी के लिए रोहतक स्थित पीजीआई तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। पहले कैंसर से पीड़ित मरीजों को उपचार के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। नई सुविधा के शुरू होने से मरीजों को अपने ही जिले में बेहतर इलाज उपलब्ध हो सकेगा। Bhiwani News

यह सेंटर स्वास्थ्य विभाग की राज्यव्यापी योजना का हिस्सा है, जिसके तहत हर जिले में कैंसर मरीजों के लिए डे केयर सुविधा विकसित की जा रही है। इसी कड़ी में भिवानी को भी यह सौगात मिली है। अस्पताल के वार्ड नंबर 10 को इस उद्देश्य के लिए तैयार किया गया है। यहां तीन कमरों में कुल छह बेड लगाए गए हैं, जिन्हें विशेष रूप से कैंसर मरीजों की देखभाल के लिए व्यवस्थित किया गया है।

सेंटर में आवश्यक चिकित्सा उपकरणों, दवाओं और निगरानी की समुचित व्यवस्था की गई है। यहां सेवाएं देने के लिए दो चिकित्सकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। ये चिकित्सक कीमोथेरेपी देने के साथ-साथ किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने में सक्षम होंगे। प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ भी मरीजों की निगरानी और देखभाल करेगा। भिवानी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाम् रघुबीर शांडिल्य ने बताया कि जिन मरीजों का उपचार पहले से पीजीआई रोहतक में चल रहा है, उन्हें आवश्यकता अनुसार जिला स्तर पर ही इस सेंटर में रेफर किया जाएगा। इससे मरीजों को बार-बार दूसरे शहर जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। खासतौर पर बुजुर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह सुविधा बेहद लाभकारी सिद्ध होगी।

डे केयर सेंटर पूरी तरह से तैयार है और यहां अब नियमित रूप से कीमोथेरेपी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि गंभीर बीमारियों का इलाज जिला स्तर पर ही सुलभ कराया जाए, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। जिला नागरिक अस्पताल में डे केयर सेंटर की शुरूआत को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक अहम कदम है। इससे न केवल मरीजों को स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधा मिलेगी। अब भिवानी जिले के कैंसर मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– एसीबी ने मंत्रालय में एफडीए क्लर्क को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

About The Author

Related Posts