डेरा श्रद्धालुओं ने बेसहारा पशुओं को पहुंचाया नंदीशाला, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

Published On

ऐलनाबाद (सच कहूँ/सुभाष)। शहर ऐलनाबाद को कैटल फ्री करने का पिछले कई सालों से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जो अब तक तकरीबन 1400 बेसहारा पशुओं को नंदीशाला में पहुंचाया जा चुका है। जबकि इसके बाद भी शहर में काफी बेसहारा पशु देखने को मिल रहे है। नगरपालिका अध्यक्ष राम सिंह सोलंकी के निर्देशन में रात के समय और सुबह बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है।

शहर के बस स्टैंड, सब्जी मंडी, अनाज मंडी, सरसा रोड और अन्य स्थानों पर हर रोज अभियान को गति दी जा रही है। वहीं शनिवार को सुबह 50 से अधिक बेसहारा पशुओं को डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों के सहयोग से पकड़कर उन्हें नंदीशाला में पहुंचाया गया। वहीं नंदीशाला में उपाध्यक्ष रुपराम जयपाल के द्वारा पशुओं की देखरेख के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए है। इसके लिए तूड़ी का प्रबंध पहले से ही पंचायतों की ओर से किया जा रहा है। जबकि हरे चारे का भी यहां पर विशेष प्रबंध किया जा रहा है। वहीं इस अभियान में डेरा सच्चा सौदा अनुयायियों, नगर पालिका कर्मचारियों के अतिरिक्त नगर पार्षद सुभाष चंद्र का विशेष योगदान रहा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts