यूथ वेल्फेयर फेडरेशन सेवादारों ने जरुरतमंद परिवारों को दिया राशन

Published On

रादौर। (सचकहूँ/लाजपतराय) पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्ररेणा पर चलते हुए यूथ वेलफेयर फेडरेशन ब्लॉक रादौर के सेवादारों ने ईट भट्ठा के दो परिवारों को जरूरत का सामान देकर उनकी मदद की। यूथ वेलफेयर फेडरेशन सेवादार प्रेमी लवली इन्सां, अमित इन्सां, संदीप इन्सां, अंजिला राणा ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि ईंट भट्ठा पर रहने वाले दो परिवार मेहनत मजदूरी कर अपना गुजारा कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं लेकिन एक परिवार जिसमें 4 सदस्य हैं जिसमें पति पत्नि बीमार हालत हैं ऐसे अच्छे से मजदूरी नहीं कर पा रहे हैं बच्चें अभी छोटे हैं। जिनको रसोई का सामान दिया गया हैं। वंही डेरा अनुयाईयों की तरफ से दो बीमार महिला ईलाज भी करवाया जा रहा हैं।

वहीं दूसरा परिवार जिसमें तीन सदस्य हैं जिनमें अपने दो बच्चों का पालन पौषण कर रही हैं। दोनों परिवारों के पास घरेलू जरूरत का सामान न होने उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड रहा हैं। इसलिए उन्होंने दोनों परिवारों को घरेलू जरूरत का सामान देकर उनकी मदद की। दोनो परिवार ने पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सा का धन्यवाद किया। जिन्होंने अपने शिष्यों में मानवता भलाई की ऐसी शिक्षा से लबरेज किया हैं कि जब भी कोई जरूरतमंद उन्हें मिलता है तो वे तुरंत उसकी मदद के लिए चले आते हैं धन्य हैं ऐसे सेवादार व उनके पूज्य गुरू जी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts