डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने परिजनों से मिलाया मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक

Published On

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: डेरा सच्चा सौदा द्वारा स्थापित शाह जी ग्रीन एस वेलफेयर संगठन के सेवादार जहां अपने पूज्य हजूर पिता संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं का अनुसरण करते हुए मानवता भलाई कार्यों को अंजाम दे रहे हैंै वही क्षेत्र में घूम रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों का जहां इलाज करवाकर उनकी सार संभाल भी कर रहे हैैं। बुद्धि आने पर उनके परिजनों तक पहुंचाने का कार्य भी साध संगत बखूबी करती है। इसी कड़ी में जाखल ब्लॉक के प्रेमी सेवक राजेंद्र कुमार बारू ने बताया कि एक युवक काफी दिन से जाखल शहर में घूम रहा था। Jakhal News

इस युवक के बारे जब डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं को पता चला तो पूज्य गुरु जी की प्रेरणा पर चलते हुए उसको अपने साथ लेकर जाखल के डेरा सच्चा सौदा मानवता भलाई केंद्र में ले आए। गांव तलवाड़ी के प्रेमी सेवक बिक्कर सिंह इन्सां, सच्ची समिति सेवादार कमलदीप इन्सां तलवाड़ी, कालू इन्सां, सुखबीर सिंह इन्सां, बाबू, अरतीश इन्सां इत्यादि सेवादारों ने उसका इलाज करवा कर अपने पास रखा। वहीं थाना पुलिस जाखल में भी सूचना दी। युवक को कुछ होश आने के बाद उसने अपना नाम मोहमद अली पुत्र मो मुर्तुता अंसारी निवासी ग्राम कोठिया, जिला दरभंगा (बिहार) बताया। इस बारे में सेवादारों ने उसके परिजनों से संपर्क साधा। अपने बेटे की सही सामत होने की खबर मिलने पर परिजन उसे लेने के लिए जाखल पहुंचे। Jakhal News

डेरा सेवादारों के इस सेवा कार्य को देखकर जाखल पुलिस जाखल थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि जाखल से एक संदिग्ध युवक जो मानसिक रूप से विक्षिप्त की सूचना डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने दी थी। पुलिस की ओर से भी इस युवक के परिजनों को ढूंढने का प्रयास किया गया। युवक की पहचान महंदीआसिफ पुत्र मृत्युझा पुत्र मोहमद कासिम निवासी भर्तु जिला गुरवाना (बिहार) के रूप में हुई है। सेवादारों ने युवक को उसके परिजनों से मिलवाया। इस अवसर पर पार्षद ठाकुर पुरी, प्रेमी चन्द सिंह, रिंकू कुमार, शिव कुमार इत्यादि मौजूद थे। Jakhal News

यह भी पढ़ें:– मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

About The Author

Related Posts