आई, आई जी, 25 जनवरी प्यारी-प्यारी…

Published On

जरूरतमंदों की मदद कर कल्याण नगर ब्लॉक ने किया अवतार महीने का आगाज

  • ब्लॉक के फूड बैंक से 15 जरूरतमंदों को लिए दिया महीने का राशन

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज का पावन अवतार माह, मंगलवार शाम को ब्लॉक कल्याण नगर की साध-संगत ने राम-नाम का गुणगान करके और जरूरतमंद लोगों की मदद कर मनाया। इस अवसर पर कल्याण नगर गली नंबर 4 में स्थित नामचर्चा घर में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक के विभिन्न गांवों व जोनों की साध-संगत ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। नामचर्चा की समाप्ति पर ब्लॉक के फूड बैंक से 15 गरीब व असहाय लोगों को एक-एक महीने का राशन बांटा गया।

यह भी पढ़ें:– सतगुरु धाम रानियां की सुंदरता को लगाए जा रहे चार चांद

मंगलवार को शाम 6 से 8 बजे तक हुई ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आगाज ब्लॉक भंगीदास मा. सतीश इन्सां ने ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का इलाही नारा बोलकर किया गया। इसके पश्चात कविराजों ने सुंदर-सुंदर भजनों के माध्यम से सतगुरु की महिमा का गुणगान किया। कविराजों ने आई-आई जी 25 जनवरी प्यारी-प्यारी…, नूरे जलाल है छा गया, सतगुरु प्यारा आ गया…, सजदा ही सजदा करते है, नमन् सभी को हम करते है…., अनेक शब्द बोले गए। जिन्होंने साध-संगत को मंत्रमुग्ध किया। अंत में पवित्र ग्रंथ में से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए। जिसे साध-संगत ने ध्यानपूर्वक सुना। बाद में प्रसाद बांटकर नामचर्चा का समापन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कमेटी के सभी सदस्य व बड़ी तादाद में साध-संगत मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts