कनीना ब्लॉक की साध-संगत ने पावन अवतार माह की खुशी में गाया गुरुयश

Published On

कनीना (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार माह की खुशी में रविवार को कनीना ब्लॉक की नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा की शुरूआत मास्टर रामपत इन्सां ने पवित्र नारा ‘‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’’ लगाकर की। विनती का शब्द रामअवतार इन्सां ने लगाया। इसके बाद कविराज भाइयों ने विभिन्न भक्तिमय भजनों के माध्यम से सतगुरु जी की महिमा का गुणगान गया। इस अवसर पर साध-संगत ने चार जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह का राशन और एक गर्भवती महिला को पौष्टिक आहार की किट दी।

मास्टर रामपत इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध संगत मानवता भलाई के 142 कार्य कर रही है। उन्हीं के तहत ही साध-संगत समाज भलाई के ये कार्य कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts