डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र सिरसा की सेवादार बहनों ने जरूरतमंद लड़की की शादी में मदद की

Published On

करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Welfare Work: करनाल ब्लॉक की सेवादार बहनों ने पूज्य हजूर पिता संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए एक जरूरतमंद लड़की आरती पुत्री महेंद्र सिंह निवासी चार चमन, करनाल की शादी में कपड़े और जरूरी सामान देकर इंसानियत का सच्चा फर्ज निभाया। इस पुनीत कार्य में बहन विमल इन्सां, चंचल इन्सां, कमलेश इन्सां, पूनम इन्सां, उमा इन्सां और संतोष इन्सां ने अपना सहयोग दिया। Karnal News

उनकी इस पहल से लड़की के परिवार को बहुत राहत मिली और उनकी खुशियों में भी इजाफा हुआ। सेवादार बहनों की यह पहल संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी के संदेश को आगे बढ़ाती है, जो समाज में सहयोग और मानवता भलाई की सेवा की भावना को बढ़ावा देता है। यह दर्शाता है कि हमारे समाज में अभी भी ऐसे लोग हैं जो दूसरों की मदद के लिए तैयार हैं। सेवादार बहनों की इस पहल की सराहना करते हुए, लोगों ने कहा कि यह एक सच्ची इंसानियत की मिसाल है और इससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। Welfare Work

यह भी पढ़ें:–  Farmers News: फसल अवशेष को न जलायें वरना हो सकती है कड़ी कार्रवाई

About The Author

Related Posts