धमतान साहिब की साध-संगत ने बेजुबान पक्षियों के लिए लगाए पानी के सकोरे
Published On
धमतान साहिब (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ.गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा मानवता भलाई के 138 कार्य चलाए जा रहे है। इन्हीं कार्यों में से एक कार्य है पक्षी उद्धार मुहिम। यानि बेजुबान पक्षियों के लिए चोगा-पानी का प्रबंधन करना। इसी का अनुसरण करते हुए ब्लॉक धमतान साहिब (हरियाणा) की साध-संगत ने पक्षियों के लिए पानी के सकोरे लगाए। जिससे गर्मी के मौसम में प्यास लगने पर यहां आकर पक्षी पानी पी सके व दाना खाकर अपनी भूख मिटा सके। जिससे आने वाले समय में भी इन पक्षियों का अस्तित्व बना रहेगा तथा यह बेजुबान पक्षी भोजन व पानी के ना मिलने के कारण अपनी जान ना गंवाए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।