उजड़ गया परिवार : पलवल में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Published On

पलवल। पलवल जिले के औरंगाबाद गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत का मामला सामने आया है। इस परिवार के 4 सदस्यों की मौत जहर से और एक ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने वालों में घर का मुखिया, उसकी पत्नी व तीन बच्चे शामिल है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आर्थिक तंगी में परिवार के मुखिया ने ही परिवार के 4 सदस्यों को जहर देकर मारने के बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का ग्रामीणों को तब पता चला जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मरने वालों की पहचान नरेश (33 साल), आरती (30), संजय (7) भावना 9 व रविता (11) के रुप में हुई है। पुलिस ने सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts