Mock Drill News: राजकीय नेशनल कॉलेज में जिला प्रशासन व एनडीआरएफ ने की संयुक्त मॉक ड्रिल

Published On

नेशनल कॉलेज में गूंजी सायरन की आवाज, 10 घायलों को सुरक्षित निकाला

सरसा (सच कहूँ/पवन कुमार)। Mock Drill News: शहर के राजकीय नेशनल कॉलेज परिसर में बुधवार दोपहर अचानक सायरन बजते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि यह कोई वास्तविक हादसा नहीं, बल्कि प्राकृतिक आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए आयोजित मॉक ड्रिल थी। जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमों ने आग लगने व इमारत गिरने जैसी परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्य का अभ्यास किया। नगराधीश अजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस मॉक ड्रिल में करीब 12:15 बजे आपात स्थिति का संकेत दिया गया। तत्पर टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों इमारतों से कुल 10 घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। Sirsa News

इसके बाद रेडक्रॉस की टीम ने सचिव लाल बहादुर बेनीवाल के मार्गदर्शन में प्राथमिक उपचार दिया और गंभीर घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। एनडीआरएफ की ओर से सेकेंड इन कमांड अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर त्रिलोक सिंह के नेतृत्व में 30 सदस्यीय टीम ने अभ्यास में भाग लिया। इमारत गिरने के बाद किस प्रकार सुनियोजित ढंग से अधिकतम जान-माल की सुरक्षा की जा सकती है, इसका प्रदर्शन किया गया।

Sirsa News

कॉलेज की कार्यकारी प्राचार्या डा. अनीता मडिया ने कहा कि इस तरह के नागरिक सुरक्षा संबंधी अभ्यास विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी हैं। इससे उन्हें आपदा की स्थिति में सतर्कता, संयम और सुरक्षा उपायों की व्यवहारिक जानकारी मिलती है। मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ, गृह रक्षी व नागरिक सुरक्षा विभाग, पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, रेडक्रॉस, लोक निर्माण विभाग, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– दूध कैंटर में छिपाकर ले जा रहे थे 2900 लीटर डीजल, तीसरी बार उजागर हुआ मिलावटी तेल का नेटवर्क

About The Author

Related Posts