जिला युवा कुम्हार संगठन ने जताई विधायक रणबीर सिंह गंगवा को कैबिनेट मंत्री बनाने की ख़ुशी

Published On

सरसा। जिला युवा कुम्हार संगठन की ओर से बरवाला से विधायक रणबीर सिंह गंगवा (MLA Ranbir Singh Gangwa) को कैबिनेट मंत्री पद जनस्वास्थ्य व लोक निर्माण विभाग देने पर मुख्यमंत्री सहित भाजपा के शीर्ष पार्टी नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया। संगठन के संरक्षक लक्ष्मीचंद प्रजापति, प्रधान भीम सिंह, नरेंद्र देव आर्य ने संयुक्त रूप से बताया कि हरियाणा में पिछड़ा वर्ग ए की जनसंख्या करीबन 34 प्रतिशत है। Sirsa News

रणबीर गंगवा ने प्रदेशभर में बीजेपी के लिए जबरदस्त प्रचार-प्रसार किया और लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। जनता ने भी उम्मीद से बढ़कर भाजपा के पक्ष में मतदान कर तीसरी बार भाजपा को सत्तासीन किया। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा बीसी ए वर्ग के लिए लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे हंै। उन्होंने सरकार से भी आह्वान किया कि क्लास ए वन व 2 में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का लाभ दिया जाए। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग की लंबित सभी मांगों को भी सरकार जल्द पूरा करें। Sirsa News

Dengue Cases: सिरसा में फ़ैल रहा डेंगू का दंश! बढ़ रहे हैं संक्रमित!

About The Author

Related Posts