Heart Disease: इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज! नहीं तो जा सकती है जान!

Published On

Heart Disease: हृदय की समस्या आने पर तुरंत करवाएं जांच: डा. मनदीप

सरसा। हृदय रोग वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ती समस्या है, जिसका शिकार सभी उम्र के लोग हो रहे हैं। युवा आबादी में भी ये दिक्कत बढ़ती देखी जा रही है। लाइफ स्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण हृदय रोगों का खतरा बढ़ता जा रहा है, जिसको लेकर सभी लोगों को सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है। हृदय रोग और इससे संबंधी बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसके रोकथाम को लेकर लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। Heart Disease

उक्त जानकारी डबवाली रोड स्थित मनदीप हार्ट सेंटर के संचालक डा. मनदीप ने विश्व हृदय दिवस पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। उनके साथ डा. शालू गर्ग व डा. चिंतन सेठी भी मौजूद थे। डा. मनदीप ने बताया कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए कम उम्र से ही प्रयास करते रहना जरूरी है। संभावित हृदय संबंधी समस्याओं का समय रहते पता लगाने के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं। इसके साथ आहार और दिनचर्या को ठीक रखने वाले उपाय करके कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर दोनों को कंट्रोल में रखें। कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा हुआ स्तर धमनियों में प्लाक के निर्माण को बढ़ावा दे सकता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा रहता है। अपने वजन को कंट्रोल बनाए रखना हृदय पर पड़ने वाले अतिरिक्त दबाव कम करने के लिए जरूरी है। Heart Disease

तनाव कम करें | Heart Disease

ज्यादा तनाव लेना आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। लंबे समय तक बनी रहने वाली तनाव की स्थिति हृदय को गंभीर रूप से प्रभावित करने वाली मानी जाती है। स्ट्रेस के कारण कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर काफी बढ़ जाता है, जिसे रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल दोनों के बढ़ने का खतरा रहता है। Heart Disease

कुत्ता बना काल! दो बाइक चालकों की मौत

About The Author

Related Posts