Fire: हांसी दिल्ली हाईवे पर वाहन में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

Published On

हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: हांसी-दिल्ली मार्ग पर बुधवार देर रात रोहतक से हांसी आ रही एक आयशर मालवाहक गाड़ी में अचानक आग लग गई। घटना रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच की है। चालक समय रहते वाहन से नीचे उतर गया, जिससे उसकी जान बच गई। बताया गया है कि गाड़ी गढ़ी गांव पार कर पेट्रोल पंप के पास पहुंची ही थी कि उसमें आग भड़क उठी। चालक ने तुरंत आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। वाहन जीतपुरा निवासी विनोद का बताया जा रहा है, जिसमें पॉलीथिन सहित अन्य सामान लदा था। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक रूप से शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पेट्रोल पंप के निकट घटना होने से कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Hansi News

यह भी पढ़ें:– कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में तीन गिरफ्तार

About The Author

Related Posts