ब्लॉक चोरमार के शरीरदानी सुरेंद्र कुमार इन्सां को भावभीनी श्रद्धांजलि
प्रेमी सुरेंद्र इन्सां शरीरदान जैसा वो महान कार्य कर गए जिसके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा
ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। ब्लॉक चोरमार के गांव ओढां निवासी प्रेमी बंसीलाल इन्सां व राकेश इन्सां के पिता सचखंडवासी शरीरदानी सुरेंद्र कुमार इन्सां के नमित रविवार को ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। नामचर्चा में उनके परिजनों एवं रिश्तेदारों के अलावा ब्लॉक चोरमार-देसूजोधा, दारेवाला व डबवाली ब्लॉक से काफी संख्या में साध-संगत तथा अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि नामचर्चा की शुरूआत बेनती भजन के साथ हुई। Sirsa News
तदुपरांत कविराजों ने जीना जीना हर कोई कहंदा, करले भजन श्वास मुक्क जाणगे, छोड़ जाएगा बंदे के इक दिन काल का देश बेगाना सहित अनेक नाम एवं चेतावनी प्रथाए भजनों द्वारा मनुष्य जन्म की सार्थकता बयान की। इस अवसर पर श्रद्धांजलि देते हुए प्रेमी सेवक सुखमंदर इन्सां ने कहा कि प्रेमी सुरेंद्र इन्सां ने पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज से नाम शब्द लिया हुआ था।
वे बेहद ही शालीन एवं सरल व्यक्ति के इंसान थे। प्रेमी सुरेंद्र इन्सां शरीरदान जैसा वो महान कार्य कर गए जिसके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। नामचर्चा के समापन अवसर पर साध-संगत ने नाम सुमिरन कर सचखंडवासी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ब्लॉक कमेटी की ओर से शरीरदानी के परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। Sirsa News