पुलिस ने गौतस्करों से मुक्त कराए 16 गौवंश

Published On

मुठभेड़ में एक गोतस्कर को लगी गोली, चार गिरफ्तार, दो फरार | Bhiwani News

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी (Bhiwani) के खानक क्षेत्र में गौतस्करों व पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक गौतस्कर को गोली लगी तथा चार गोतस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये गौतस्कर बीती रात्रि भिवानी जिला के खानक-रतेरा बाईपास पर आईसर कैंटर में 16 गौवंश को लेकर गौकशी के लिए ले जा रहे थे।

पुलिस को जब इस बारे में गुप्त सूचना मिली तो सीआईए-2 की एक टीम ने इन्हें खानक-रतेरा बाईपास पर घेरा तो इनमें से एक गौतस्कर इकबाल ने पुलिस पर पत्थर व गोली से हमला किया, जिसकी जवाबी कार्रवाई में इकबाल को पुलिस की गोली लगी, जो अब रोहतक पीजीआई में भर्ती है। पकड़े गए चार गोतस्करों में दो गोतस्कर आरीफ व आमीन भिवानी के सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन है। कैंटर में सवार उनके दो अन्य गौतस्कर साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हुए। Bhiwani News

जानकारी देते हुए डीएसपी रमेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए गौतस्करों से 16 गौवंश बरामद किए गए हैं। जिनमें से एक गौवंश की मृत्यु हो गई तथा 15 को गौशाला में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा गौसंवर्धन एक्ट-2015 के अनुसार पकड़े गए आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही धारा 307 व आर्म्ड एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए गौतस्करों से दो कारतूस व 315 बोर का एक पिस्तौल भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पकड़े गए कैंटर के नंबरों के आधार पर पता लगाया जा रहा है कि कैंटर का नंबर असली है या नकली। उन्होंने बताया कि पकड़े गए गौतस्कर नूह व मेवात क्षेत्र के है। इनका उपचार पूरा होने के बाद इनसे पता किया जाएगा कि ये गौतस्कर इन गायों को कहा ले जा रहे थे। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– जूट के उत्पाद से फैला रहीं समृद्धि का प्रकाश

About The Author

Related Posts