पानीपत में यूनाइटेड एक्‍सपार्ट हाउस में लगी भयंकर आग, आसपास के घरों में फैली, सिलेंडर फटे

Published On

पानीपत। पानीपत में यूूनाइटेड एक्‍सपोर्ट हाउस में आग लग गई। आग आसपास के घरों में फैल गई है। लोगों को बाहर निकाला गया है। दमकल की 12 गाडि़यां मौके पर मौजूद हैं। एनएफएल से और गाडि़यों को बुलाया गया है। पानीपत में यूनाइटेड एक्‍सपार्ट हाउस में लगी भयंकर आग, आसपास के घरों में फैली, सिलेंडर फटेयूनाइटेड एक्‍सपोर्ट हाउस सहित आसपास के घरों में लगी आग। पानीपत में एक बार फिर आग ने तांडव मचाया है। जाटल रोड पर चौधरी अस्‍पताल के सामने यूनाइटेड एक्‍सपोर्ट में आग लग गई। आग आसपास के घरों में भी फैल गई है। घरों में रखे सिलेंडर तक फट रहे हैं। पीपल वाली गली और सैनी पुरा कालोनी को खाली करा दिया गया है।

करीब 500 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। दमकल की करीब 12 गाडि़यां मौके पर पहुंच चुकी हैं। इसके बावजूद आग बढ़ती जा रही है। एनएफएल से भी दमकल की गाडि़यों को बुलाया गया है। आग की सूचना पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच चुका है। जाटल रोड स्थित कारपेट फैक्‍ट्री यूनाइटेड एक्‍सपोर्ट हाउस है। करीब तीन बजे चौकीदार ने आग की लपटें देखीं। मालिक को सूचना दी। इसके बाद दमकल को सूचना दी गई। 15 से अधिक फायर बिग्रेड पहुंच चुकी हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts