पेंट शोरुम व मानकपुर प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग, लाखों का हुआ नुक्सान

Published On

जगाधरी (सच कहूँ न्यूज)। अल सुबह शहर के मटका चौक के नजदीक भाटिया पेंट स्टोर में भीष्ण आग लग गई। आग लगने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे शोरूम के शीशे व शटर टूट गया। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। गहरी नींद में सो रहे आसपास के लोग नींद से जाग गए और घटनास्थल पर पहुंचे। तुरंत दमकल विभाग व शोरूम के मालिक को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियों घटनास्थल पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद लगभग चार घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग लगने से शोरुम में रखा लाखों का पेंट व अन्य सामान जलकर राख हो गया।

आग लगने का कारण शार्ट सर्किट आंका जा रहा है। मामले में जांच जारी है। वही मानकपुर में भी अचानक 4 बजे आग लग गई। जिससे प्लाई जलने से लाखों का नुक्सान हुआ। बुधवार तड़के जगाधरी के मटका चौक के नजदीक स्थित भाटिया पेंट शोरूम में अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटों के कारण शोरूम में जोरदार धमाका हो गया। जिससे शोरूम के शीशे व शटर टूट गया। धमाके की आवाज सूनकर आसपास के लोग नींद से जागे और मौके पर पहुंचे।

उन्होंने शोरूम में भीषण आग लगी हुई देख दमकल विभाग व उसके मालिक को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। शोरूम संचालक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गत देर शाम वह रोज की तरह शोरूम को बंद करके घर चला गया था। बुधवार तड़के चार बजे के करीब उन्हें फोन से आग लगने की सूचना मिली। उन्हें आशंका है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। आग लगने से शोरुम में रखा लाखों का पेंट व अन्य सामान जल कर राख हो गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts