हरियाणा की रेवाड़ी जेल से फरार पांच कोरोना पॉजिटिव कैदी गिरफ्तार

Published On

रेवाड़ी (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा की रेवाड़ी पुलिस ने स्थानीय जेल तोड़ कर गत 8-9 मई की रात फरार हुये कोरोना संक्रमित 13 कैदियों में से पांच को आज पुन: गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए कैदियों की पहचान नवीन शर्मा उर्फ गोलू, अजीत उर्फ नेता, राजेश उर्फ कालिया, आशीष और अभिषेक के रूप में हुई।

इनके फरार होने के तुरंत बाद सीआईए और आसपास के थाना प्रभारियों समेत पुलिस की कई टीमें इन्हें पकड़ऩे के लिए विशेष अभियान छेड़े हुये थीं। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पांच कैदियों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य कैदियों की तलाश जारी है। ये सभी कोरोना संक्रमित कैदी एक विशेष जेल सैल में और बैरक की लोहे की ग्रिल काटकर फरार हो गए थे। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इन कैदियों को रेवाड़ी जेल भेजा गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts