सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

Published On

नूह। दिल्ली-अलवर मार्ग पर बोड़ी कोठी के समीप वीरवार अल सुबह ट्रक ने मारूति कार को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 7 अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व टेकचंद व मेहरचंद दोनों भाईयों का परिवार अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर मारुति कार में बैठकर बालाजी के दर्शन करने गया था।

शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा

वीरवार अलसुबह जब यह परिवार वापिस लौट रहा था कि रात के तीन बजे बोड़ी कोठी के पास बड़कली को ओर से आ रहे ट्रक न० आर जे-14-जी जे 0250 ने इक्को मारुति कार न० एच आर 72 सी 0263 को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भंयकर थी मारुति कार काफी दूर तक घिसटती चली गई। मारुति कार में बैठे रविंदर (22), चालक सतीश (21), संतोष (50), लक्ष्मी (21) की मौके पर मौत हो गई।

रजनी (45) की उपचार के दौरान शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। जबकि सात अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिरोजपुर-झिरका डीएसपी यादराम ने कहा कि मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts