प्रशंसनीय: फिर मानवता के काम आए सेवादार

Published On

 चार सेवादारों ने किया रक्तदान, बचाई जिंदगी

हांसी (सच कहूं/मुकेश) डेरा सच्चा सौदा का सेवादार हर दिन मानवता भलाई को समर्पित रहता है। लेकिन इन दिनों डेरा सच्चा सौदा लगातार मानवता भलाई की मसाल और भी जोरों शोरों से जलाए हुए हैं,क्योंकि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने जो शिक्षा दी है वह अविस्मरणीय है। इसीलिए सेवादार जोर शोर से मानवता भलाई की सेवा कर रहे हैं। इसी कड़ी में हांसी और गढ़ी दोनों ब्लाकों के चार सेवादारों ने रक्तदान किया।

रक्तदान करने वालों में मुकेश इन्सां गढ़ी, अरुण इन्सां, भीम इन्सां, करण इन्सां ने रक्तदान किया। भीम इन्सां का कहना था कि वह तेईस बार रक्तदान कर चुका है। करण इन्सां ने बताया कि वह पूज्य गुरुजी के पावन वचनों पर चलते हुए हर तीन महीने में रक्तदान करता है। साध-संगत द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई कार्योँ की पूरे क्षेत्र में भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts