पावर हाउस के बाहर लोगों का धरना, 5 दिन में कार्रवाई का दिया आश्वासन

Published On

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: सोनीपत में बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या से परेशान होकर स्थानीय निवासियों ने गढ़ी ब्राह्मण पावर हाउस पर धरना दिया। जिला पार्षद संजय बड़वासनिया के नेतृत्व में सरस्वती विहार और मयूर विहार के निवासियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने बताया कि लगातार कम वोल्टेज और अधिक लोड के कारण बिजली के तार बार-बार जल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 20 दिन पहले नए ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। Sonipat News

वोल्टेज की समस्या से फ्रिज कूलर और एसी खराब हो चुके हैं। मौके पर पहुंचे एसडीओ प्रदीप खोखर ने 5 दिन के अंदर नए ट्रांसफार्मर लगाने और जले हुए तारों को बदलने का आश्वासन दिया‌। जिला पार्षद ने चेतावनी दी कि अगर समय सीमा में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पावर हाउस पर ताला लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग 1 महीने का बिल न भरने पर कनेक्शन काट देता है लेकिन सेवाओं में सुधार नहीं करता । कॉलोनी वासियों ने चेतावनी दी की 5 दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर बिल नहीं भरेंगे और बिजली अधिकारियों को कॉलोनी में प्रवेश करने नहीं देंगे एसडीओ के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। Sonipat News

यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम: हरियाणा में पीएचडी, एलएलबी, एमबीए, एमसीए, एमटेक, बीटेक पास संभालेंगे सुरक्षा की कमान

About The Author

Related Posts