PMFBY: खरीफ फसलो का 31 जुलाई से पहले करवा ले फसल बीमा

Published On

कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. कर्मचंद ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से फसलों में होने वाले नुकसान के मद्देनजर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत धान, कपास, मक्का तथा बाजरा की फसलों का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 तय की गई है। Kaithal News

उन्होंने बताया कि अब यह योजना ऋणी व गैर-ऋणी किसानों के लिए स्वैच्छिक है। यदि ऋणी किसान इस योजना में शामिल नहीं होना चाहते तो वे अपने बैंक में लिखित आवेदन करके योजना से बाहर हो सकते हैं। यदि ऋणी किसान स्कीम से बाहर होने के लिए तय सीमा तक संबंधित बैंक में आवेदन नहीं करता तो बैंक किसान की फसलों का बीमा करने के लिए अधिकृत या बाध्य होंगे। गैर ऋणी किसान ग्राहक सेवा केन्द्र या बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि से अपनी फसल का बीमा करवा सकता है। यदि कोई किसान पहले से नियोजित फसल को बदलता है तो उसे अंतिम तिथि से कम से कम दो दिन पहले 29 जुलाई तक फसल बदलाव का ब्यौरा बारे बैंक को सूचित करना होगा। जिला कैथल में एग्रीकल्चर इन्श्योरेन्स कंपनी ऑफ इंडिया प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लागू कर रही है। Kaithal News

उपनिदेशक ने बताया कि जिले के किसान धान की फसल के लिए 2023 रुपये प्रति हैक्टेयर प्रीमियम पर 1 लाख 1 हजार 190 रुपये का बीमा करवा सकते हैं। कपास के लिए 5176 रुपये प्रीमियम पर 1 लाख 3 हजार 525 रुपये का बीमा, मक्का की फसल के लिए 1037 रुपये प्रीमियम पर 51 हजार 892 का बीमा तथा बाजरा की फसल का मात्र 975 रुपये प्रीमियम प्रति हैक्टयेर पर 48 हजार 779 रुपये का बीमा करवा सकते हैं। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– अधिकारी ख्याल रखें, कार्रवाई के बाद दोबारा अवैध निर्माण न हो: कनिका कौशिक

About The Author

Related Posts