ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के लिए कन्या कॉलेज की छात्राओं का चयन

Published On

खरखौदा सच कहूं (हेमंत कुमार)। रोहतक मार्ग स्थित कन्या महाविद्यालय की दो खिलाड़ी शिवानी और सिमरन का ग्रेपलिंग खेल में महर्षि यूनिवर्सिटी की टीम में चयन हुआ है, चयन प्रक्रिया यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित की गई थी ।जिसमें शिवानी 50 किलो भार वर्ग और सिमरन 58 किलो भार वर्ग में आॅल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलने के लिए( मध्यप्रदेश ) भोपाल में जाएंगी।

जो प्रतियोगिता 14 अप्रैल से 18 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। डॉ दर्शना दहिया ने बताया कि दोनों छात्राएं महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में भी अपने भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी है। छात्रा शिवानी ग्रेपलिंग खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी है। इससे पहले भी कई बार देश व कॉलेज का नाम रोशन कर चुकी है। दोनों छात्राओं का कॉलेज में पहुंचने पर कॉलेज प्राचार्य योगिता मलिक ने स्वागत किया ,भविष्य में उन्हें और कामयाबी के लिए आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी रुचि रखनी चाहिए, ताकि अपना और अपने माता पिता व क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts