Gurugram Police: गुरुग्राम पुलिस ने अपराधियों के कब्जे से मुक्त करवाई सरकारी संपत्ति

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

जीरो टोलरेंस नीति के तहत पुलिस ने की कार्रवाई

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए पुलिस ने शुक्रवार को भूमि माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने जेमडी एम्पायर बिल्डिंग पर किए गए अवैध कब्जों की पहचान कर उन्हें पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई अपराध शाखा सेक्टर-43 गुरुग्राम द्वारा कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच की गई। पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण को गिराकर जमीन को पूरी तरह कब्जा मुक्त कराया गया।

पुलिस द्वारा जांच के दौरान पुलिस ने इस अवैध नेटवर्क से जुड़े दो मुख्य आरोपियों की पहचान की है। इनमें श्रीकुल शेख निवासी जिला नादिया (पश्चिम बंगाल) और मोन्टू मिया निवासी जिला अलीपुर (पश्चिम बंगाल) शामिल हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ अवैध मादक पदार्थों से जुड़े मामलों सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं। Gurugram News

गुरुग्राम पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। पुलिस प्रवकता ने कहा कि गुरुग्राम पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान न केवल अवैध कब्जों को हटाने तक सीमित है, बल्कि इसके जरिए अपराधियों के पूरे नेटवर्क को समाप्त करने पर भी जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में पुलिस का इस तरह का अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें:– Kairana Police: कैराना पुलिस ने बालिकाओं को दिलाया राशन व दवाइयां

About The Author

Related Posts