हरियाणा रोडवेज की बस पलटी, 20 लोग घायल

Published On

कुरूक्षेत्र (सच कहूँ/देवी लाल बारना)। कुरूक्षेत्र जिले में अम्बाला-हिसार रोड पर मलिकपुर के निकट मंगलवार सुबह हरियाणा रोडवेज की एक बस के पलट जाने से इसमें सवार 20 लोग घायल हो गये। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों को पिहोवा के सरस्वती मिशन, सामान्य अस्पताल, और इस्माइलाबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

भिवानी डिपो की यह बस चंडीगढ़ जा रही थी और ओवरटेक करते समय इस्माइलाबाद मलिकपुर गांव के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बस के कुछ यात्रियों का आरोप है कि बस की गति अधिक थी और उस समय बारिश भी हो रही थी। वहीं कुछ यात्रियों का कहना है कि बस टैम्पो और ट्रैक्टर को ओवरटेक करते हुए अनियंत्रित हो सड़क से नीचे उतर कर पलट गई। बताया जाता है कि बस किलोमीटर स्कीम के तहत थी, जिस पर कडंक्टर सरकारी होता है तथा बस और चालक मालिक के होते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts