हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो फतेहाबाद ने पकड़ी करीब 60 लाख रुपये की हेरोइन, दो तस्कर दबोचे

Published On

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो फतेहाबाद ने पकड़ी करीब 60 लाख रूपए कीमत की 301.86 ग्राम हेरोइन (नशा तस्करों पर प्रहार) – हेरोइन के साथ अग्रोहा से हिसार रोड नजदीक श्री वैष्णव अग्रसेन गौशाला अग्रोहा के पास से दो नशा तस्कर गिरफ्तार

फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Fatehabad News: हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फतेहाबाद यूनिट ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए फिर से एक और बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, ब्यूरो की टीम ने थाना अग्रोहा जिला हिसार के अंतर्गत अग्रोहा से हिसार रोड नजदीक श्री वैष्णव अग्रसैन गौशाला अग्रोहा के पास से दो नशा तस्करों को गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 301.86 ग्राम हेरोइन को बरामद किया गया है। बरामद की गई नशीले पदार्थ की मात्रा NDPS अधिनियम के तहत व्यावसायिक श्रेणी की है।

ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS के सख्त निर्देशों पर व ब्यूरो पुलिस अधिक्षक श्री मोहित हाण्डा जी IPS के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS ने स्पष्ट किया है कि “नशे की जड़ों को खत्म करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

कार्यवाही का संचालन | Fatehabad News

यह कार्यवाही एसपी श्री मोहित हांडा, IPS के मार्गदर्शन और डीएसपी श्री जगजीत सिंह के निर्देशन में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो फतेहाबाद इंचार्ज उप निरीक्षक तरसेम सिंह की टीम द्वारा अंजाम दी गई। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए यूनिट फतेहाबाद इंचार्ज उप निरीक्षक तरसेम सिंह ने बताया कि थाना अग्रोहा एरिया में गश्त के दौरान, ASI महेश कुमार और उनकी टीम को मुखबिर खास से हेरोइन तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद, पुलिस टीम ने रणनीतिक ढंग से संदिग्धो को नशीले पदार्थ सहित काबू किया। कानूनी औपचारिकता पूरी करते हुए आरोपियों की तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से 301.86 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसकी बाज़ार कीमत करीब 60 लाख रूपए बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों कि पहचान 1.रमनजीत उर्फ लवली पुत्र सुरजीत सिंह निवासी पिरावाली जिला हिसार 2.नवीन उर्फ चीनू पुत्र राजेश निवासी वार्ड नं.11 ऋषि नगर कैथल के रूप मे हुई है। जिनके खिलाफ थाना अग्रोहा में एन.डी.पी.एस. अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत व्यावसायिक मात्रा का मामला संख्या 113 /2026 दर्ज कर लिया गया है।

आरोपियों को माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पुलिस अब आरोपियों से आगे की पूछताछ कर उनके नशा तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है। Fatehabad News

उप निरीक्षक इंचार्ज तरसेम सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज का सहयोग अनिवार्य है। यदि आपको कहीं भी नशा व्यापार या तस्करी की जानकारी मिले, तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हेल्पलाइन नंबर 90508-91508 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें:– Gas Cylinder Blast: सिलेंडर में गैस भरते समय बड़ा हादसा, 10 गंभीर 

About The Author

Related Posts