हरियाणा के कई जिलों में झमाझम बारिश

Published On

झुलसा देने वाली गर्मी से मिली राहत

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में एक बार फिर से मौसम ने अपना मिजाज बदला है। बुधवार को सरसा, हिसार, पानीपत, करनाल, गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित कई जिलों में झमाझ बारिश (Heavy Rain) हुई। वहीं कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। बीते दिनों भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में आए बदलाव से तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट आई है। पिछले सप्ताह जहां अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री पर पहुंच गया था।

बेशक लोगों को तपाती गर्मी से राहत की सांस महसूस हुई (Heavy Rain), लेकिन धूल भरी हवाएं चलने से दिक्कत भी हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी कुछ दिन अधिकतम तापमान कम रहेगा, उसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी से दोबारा गर्मी बढ़ेगी। इस बार अप्रैल में ही तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया था और लू भी चली। लेकिन मई के पहले सप्ताह में लोगों को गर्मी से राहत मिली और तापमान 40 डिग्री तक रहा।

कृषि विज्ञान केन्द्र पांडू पिंडारा से मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट आई है और इस सप्ताह मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस समय कपास की बिजाई के लिए अनुकूल समय है। जिन किसानों ने बिजाई करनी है, वे खेत की अच्छे से जुताई कर प्रमाणित बीज से बिजाई करें। अगेती कपास की फसल में किसान निगरानी करते रहें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts