Heavy Rain: उकलाना में तेज बरसात ने किसानों की मुश्किलों को किया दूर व जमकर बरसे बदरा

Published On

धान की व अन्य फसलों की रोपाई में किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा –

  • फसलों के पोषण में बरसात के पानी की होती है ख़ास अहमियत | Uklana News

उकलाना (सच कहूँ/कुलदीप स्वतंत्र)। Uklana Heavy Rain: भयंकर गर्मी की तपिश में किसानों को जहां इस बार धान की रोपाई में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं मानसून सीजन के चलते उकलाना, हिसार व आसपास के क्षेत्रों में मुश्लाधार बरसात ने किसानों की मुश्किलों को कम कर दिया है। धान की रोपाई में देरी के चलते किसानों को इस बात की चिंता सत्ता रही थी की कहीं उनकी फसल की बिजाई में और देरी ना हो जाए ।लेकिन सोमवार दोपहर को उकलाना में हुई बरसात ने उनकी चिंता को दूर कर दिया है। Uklana News

इससे जहां धान की रोपाई में किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा वहीं अन्य फसल ग्वार की बिजाई में भी किसानों को बड़ा फायदा मिलने वाला है ।कपास बढ़ रही गर्मी की तपिश में झुलस रही थी ।अब इस बरसात से कपास का पौधा तेजी से बढ़ेगा क्योंकि शुरुवाती दिनों में फसल का आंकड़ा उसकी मजबूत नींव पर ही आधारित होता है। अस्सी प्रतिशत किसानों की फसल आज बरसात पर ही आधारित है। ट्यूबवैल की बात करें तो जलस्तर काफी नीचे जा चुका है।

अगर किसान ट्यूबवैल के माध्यम से फसलों की बिजाई कर भी लेता है वहीं ट्यूबवैल के पानी से वो पोषक तत्व जमीन को नहीं मिल पाते जिनकी उन्हें जरूरत होती है और किसानों की फसल उतना मुनाफा नहीं दे पाती जितना उन्हें मिलना चाहिए। इसलिए फसलों के पोषण में बरसात के पानी की खास अहमियत होती है। समय रहते बरसात से किसानों की फसल अच्छी होती है और किसानों को दुगना मुनाफा मिलता है। Uklana News

यह भी पढ़ें:– 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नही हुआ सुधार तो अनिश्चितकालीन धरना भी दिया जाएगा – लोकसेवक देवेंद्र गौतम

About The Author

Related Posts