हाई वोल्टेज तारें टकराई, कई घरों के उपकरण जले, एक की मौत

Published On

मीटरों में विस्फोट के कारण दुकानों व घरों में आई दरारें

पानीपत (सच कहूँ न्यूज)। पानीपत शहर की बतरा कॉलोनी में रविवार दोपहर हाई वोल्टेज तारें आपस में टकरा गई। इसके कारण लोगों के घरों के बिजली उपकरण जल गए। वहीं, बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय विपिन तारों की चपेट में आकर झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार अचानक बिजली की तारों के टकराने के कारण कई घरों के मीटर तेज आवाज के साथ उड़ गए। इसके कारण घरों व फैक्टरियों में लोग फंस गए। मीटरों में विस्फोट के कारण कई दुकानों व घरों में दरारें भी आई हैं। मौके पर तत्काल फायर ब्रिगेड पहुंची। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग भी जमा हो गए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts