हिसार में किरायेदार ने मकान मालिक की अंगुली दांतो से काटी, हिस्सा गिरकर फर्श पर गिरा

Published On

हिसार (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के हिसार से एक खबर सामने निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि हिसार के मंडी आदमपुर में पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा किरायेदार को समझाना मकान मालिक को भरी पड़ गया। मकान मालिक को किरायेदार ने दांतों से उसकी अंगुली काट दी और अगुंली का ऊपर का भाग फर्श पर गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद किराएदार मौके से फरार हो गया। मकान मालिक कर्ण सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts