रंगों का त्योहार मनाकर बांटी खुशियां: यूथ वीरांगनाएं

Published On

हिसार। (सच कहूं/श्याम सुन्दर सरदाना) यूथ वीरांगनाएं इकाई हिसार ने मोक्ष वृद्ध आश्रम में जाकर बुजुर्गों के साथ होली का त्यौहार मनाया। वीरांगनाओं ने अलग-अलग कमरें में जाकर बुजुर्गों का हालचाल पूछा और होली की बधाई देकर रंग से तिलक किया और मिठाई व अन्य खाने का सामान दिया। यूथ वीरांगना वीना धीगंडा ने कहा कि होली का त्योहार आश्रम में आकर मनाने से हमारे दिल को बहुत खुशी मिली है। क्योंकि परिस्थितियां हर समय हर किसी के लिए एक सी नहीं होती। उन्होंने कहा कि खुशी बांटने से ही खुशी मिलती हैं। इस अवसर पर यूथ वीरांगनाएं रेनू, संजना, अनु, सुषमा, सिल्की, सिमरन, नेहा सीमा व अन्य मौजूद रही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts