विदेशी महिला से दुराचार के मामले में होटल मैनेजर को 10 साल की कैद

Published On

हिसार (सच कहूँ न्यूज)। Hisar News: अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील जिंदल की अदालत ने एक विदेशी महिला से दुष्कर्म करने के मामले में होटल के मैनेजर को 10 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने मैनेजर पर 50 का जुर्माना भी लगाया है। विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म के संबंध में एचटीएम थाना पुलिस ने 7 अगस्त 2020 को मामला दर्ज किया था। करीब 4 वर्ष पहले थाईलैंड की रहने वाली एक महिला भारत मे घूमने के लिए आई थी। इसी दौरान वह 5 अगस्त को दिल्ली से अपने दोस्तों के साथ हिसार आई व रेड स्क्वेयर मार्केट स्टेट होटल रीजेंसी में आकर रुकी थी। Hisar News

तभी वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण लॉकडाउन लग गया। इस वजह से वह वापस नहीं लौट सकी। इस मामले के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में महिला ने होटल के एक कर्मचारी के खिलाफ नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने जब गुलशन नाम के एक होटल कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। जांच के बाद पता चला कि वह होटल का मैनेजर था। अदालत में चले अभियोग के अनुसार अब होटल के मैनेजर गुलशन को 10 वर्ष की सजा सुनाई गई है। Hisar News

यह भी पढ़ें:– बदायूं में बड़े भाई ने फावड़े से काटकर की छोटे भाई की हत्या

About The Author

Related Posts