कबीरपुर की राजस्व संपदा में बने अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: जिला नगर योजनाकार अजमेर सिंह ने बताया कि जिला में अवैध कॉलोनियों और निर्माणों को प्रारंभिक चरण में ही ध्वस्त करने के लिए उपायुक्त सुशील सारवान के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि गांव कबीरपुर की राजस्व संपदा में ड्रेन नम्बर 06 के साथ लगती 10 एकड़ जमीन में एक नव निर्माण घर, दो डीपीसी, कच्चा रोड नेटवर्क, सीवरेज सिस्टम बनाकर अवैध कालोनी विकसीत की जा रही थी। जिसको जिला प्रशासन के सहयोग से ध्वस्त किया गया। Kharkhoda News

डीटीपी अजमेर सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। ऐसी कॉलोनियों में सरकार द्वारा कोई भी मूलभूत सुविधा जैसे सडक, पानी, सीवरेज या बिजली प्रदान नहीं की जाती। इससे आपकी मेहनत की कमाई जोखिम में पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि संबंधित कॉलोनी नियमानुसार स्वीकृत है अथवा नहीं। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– Sukhoi-30 Plane Crash: वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ सुखोई-30 हादसे में शहीद, घर में चल रही थी शादी की तैयारियां

About The Author

Related Posts