कार्बन क्रेडिट के अंतर्गत हरियाणा में स्थापित होगा इन्क्यूवेशन सेंटर

Published On
  • कनाडा के सहयोग से प्रदेश में तलाशी जाएंगी संभावनाएं: कृषि मंत्री

चंडीगढ़(सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में कार्बन क्रे डिट के अंतर्गत हरियाली बढ़ाने के लिए कनाडा के सहयोग से इन्क्यूवेशन सेंटर स्थापित करने के लिए संभावनाओं को तलाशा जाएगा और इस इन्क्यूबेशन सेंटर के माध्यम से विभिन्न हित धारकों को हरियाली व कार्बन क्रेडिट के बारे में जानकारी, उपयोग व प्रयोग मुहैया करवाने का काम होगा। यह जानकारी मंगलवार को हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल और कनाडा कोनसुल जनरल पैट्रीक हेंबर्ट व कनाडा सरकार के काऊंसलर (कमर्शियल) विक्टर ली के साथ हुई मुलाकात में दी गई।

यह मुलाकात गत दिनों कृषि मंत्री के कनाडा दौरे के दौरान हुई वातार्लाप का फोलो-अप थी। कृषि मंत्री और कनाडा के कोनसुल जनरल पैट्रिक हेबर्ट के बीच हुई मुलाकात के दौरान कौशल विकास, फसल अवशेष के निस्तारण व उनसे बनने वाले उत्पादों तथा कार्बन क्रेडिट जैसे अहम विषयों पर चर्चा व विचार विमर्श किया गया। इस मुलाकात के दौरान कार्बन क्रेडिट जैसे अहम मुद्दे पर विचार-विमर्श करते हुए बताया गया कि कार्बन क्रेडिट के तहत ग्रीन हाउस उत्सर्जन को कम करने पर बल दिया जाता है और हरियाली को बढ़ाए का काम होता है।

कृषि, पशुपालन व बागवानी के क्षेत्र में युवाओं बो बनाया जाएगा कुशल

इस दौरान हरियाणा के युवाओं को रोजगारपरक बनाने व उनके कौशल को निखारने के लिए कनाडा के कृषि से संबंधित संस्थानों द्वारा राज्य में विभिन्न कोर्सों को शुरू करने हेतू संभावनाओं को तलाशने के बारे में भी विचार-विमर्श किया गया जिसके तहत कृषि, पशुपालन व बागवानी के क्षेत्र में युवाओं को कुशल बनाने का काम होगा और ऐसे प्रशिक्षित युवा कनाडा में भी रोजगार तलाश सकेंगें।

फसल अवशेषों के निस्तारण पर भी हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान कृषि से होने वाले फसल अवशेषों के निस्तारण व उनसे बनने वाले उत्पादों के बारे में भी व्यापक चर्चा की गई और इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए कनाडा व हरियाणा ने अपनी इच्छा भी जताई। इस मुलाकात के दौरान विभिन्न मुदों पर चर्चा व विचार विमर्श होने के साथ-साथ यह भी बताया गया कि सीआईआई द्वारा आगामी नवंबर में आयोजित किए जाने वाले एग्रीटेक में कनाडा की कृषि से संबंधित कंपनियां भी भाग लेंगी। उल्लेखनीय है कि यह एग्रीटेक चण्डीगढ़ में हर वर्ष आयोजित किया जाता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts